गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे ₹1500, CM मोहन यादव ने 38वीं किस्त की तारीख का किया ऐलान

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने योजना की ...

Published

Published

Ladli Behna Yojana: इस दिन खातों में आएंगे ₹1500, CM मोहन यादव ने 38वीं किस्त की तारीख का किया ऐलान

Ladli Behna Yojana मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने योजना की 38वीं किस्त जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है।

उन्होंने बताया कि 12 जुलाई को प्रदेश की सवा करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

नागदा के कार्यक्रम में किया ऐलान

उज्जैन जिले के नागदा में आयोजित उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सरकार तय समय पर योजना की अगली किस्त जारी करेगी।

उन्होंने कहा कि 12 जुलाई को सिंगल क्लिक के जरिए लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि भेजी जाएगी।

भिंड के मेहगांव से जारी होगी 38वीं किस्त

मुख्यमंत्री मोहन यादव 12 जुलाई को भिंड जिले की मेहगांव तहसील में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम से वे सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं के खातों में 38वीं किस्त की राशि ट्रांसफर करेंगे।

इससे पहले 14 जून को सागर जिले के केसली में आयोजित कार्यक्रम से 37वीं किस्त जारी की गई थी।

हर महीने 1500 रुपये दे रही सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना की शुरुआत 1000 रुपये प्रति माह से हुई थी और अब पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपने वादों को पूरा कर रही है और योजना लगातार जारी है।

कांग्रेस पर भी साधा निशाना

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष लगातार यह दावा करता था कि सरकार इस योजना को आगे नहीं चला पाएगी और चुनाव के बाद इसे बंद कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सरकार ने अब तक सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में लगभग 60 हजार करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की है और आगे भी योजना पहले की तरह जारी रहेगी।

12 जुलाई को मिलेगी अगली किस्त

यदि आप मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की पात्र हितग्राही हैं, तो 12 जुलाई को आपके बैंक खाते में 1500 रुपये की 38वीं किस्त जमा की जाएगी। राशि प्राप्त करने के लिए बैंक खाते और आधार से जुड़ी जानकारी सही होना जरूरी है।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form