सितंबर का महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से खास रहने वाला है। इस महीने कृष्ण जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और हरतालिका तीज जैसे बड़े पर्व मनाए जाएंगे। इसके अलावा दो एकादशी व्रत, अनंत चतुर्दशी और पितृपक्ष की शुरुआत भी सितंबर में होगी। ऐसे में अगर आप पूरे महीने के व्रत और त्योहारों की तारीख पहले से नोट करना चाहते हैं, तो यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं।
कब मनाई जाएगी कृष्ण जन्माष्टमी? | September Vrat Tyohar 2026
इस साल कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व 4 सितंबर को मनाया जाएगा। अष्टमी तिथि 4 सितंबर को रात 2:25 बजे शुरू होगी और 5 सितंबर को रात 12:13 बजे समाप्त होगी। जन्माष्टमी की पूजा का शुभ मुहूर्त 4 सितंबर की रात 11:57 बजे से 12:46 बजे तक बताया गया है। जन्माष्टमी के दिन भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। भक्त भगवान का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नए वस्त्र पहनाते हैं और माखन-मिश्री, तुलसी दल और पंजीरी का भोग लगाते हैं।
गणेश चतुर्थी कब है? | September Vrat Tyohar 2026
इस साल गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन घरों और पंडालों में भगवान गणेश की स्थापना की जाएगी। गणेश उत्सव 10 दिनों तक चलेगा और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन किया जाएगा। गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और बाधाओं से मुक्ति की कामना की जाती है।
हरतालिका तीज 14 सितंबर को | September Vrat Tyohar 2026
हरतालिका तीज भी 14 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। कई जगहों पर महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी उम्र की कामना के साथ व्रत रखती हैं।
सितंबर में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
- 2 सितंबर- हल षष्ठी
- 3 सितंबर- शीतला सातम, मासिक कीर्तिगाई
- 4 सितंबर- कृष्ण जन्माष्टमी, विंध्यवासिनी जयंती, अष्टमी रोहिणी, अगस्त्य अर्घ्य, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी
- 5 सितंबर- श्री गोगा नवमी, दही हंडी, शिक्षक दिवस
- 7 सितंबर- बछ बारस द्वादशी, अजया एकादशी
- 8 सितंबर- कृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्युषण पर्वारंभ, भौम प्रदोष व्रत
- 9 सितंबर- मासिक शिवरात्रि
- 10 सितंबर- पीठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या
- 11 सितंबर- पोला, वृषभोत्सव, इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
- 13 सितंबर- वराह जयंती, चंद्र दर्शन
- 14 सितंबर- हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा, मलयालम विनायक चतुर्थी, हिंदी दिवस, सिद्धिविनायक चतुर्थी
- 15 सितंबर- ऋषि पंचमी, संवत्सरी दिवस
- 16 सितंबर- बलराम जयंती, स्कंद षष्ठी
- 17 सितंबर- ज्येष्ठ गौरी आवाहन, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
- 18 सितंबर- ललित सप्तमी, दुर्गा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
- 19 सितंबर- राधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत प्रारंभ, दधीचि जयंती
- 21 सितंबर- कल्कि द्वादशी, परिवर्तनी एकादशी, दशावतार व्रत
- 23 सितंबर- भुवनेश्वरी जयंती, वामन जयंती
- 24 सितंबर- गुरु प्रदोष व्रत
- 25 सितंबर- अनंत चतुर्दशी, गणेश विसर्जन
- 26 सितंबर- भाद्रपद पूर्णिमा
- 27 सितंबर- पितृपक्ष आरंभ
- 29 सितंबर- विघ्नराज संकष्टी
धार्मिक तिथियां अलग-अलग पंचांग और स्थान के अनुसार कुछ मामलों में बदल सकती हैं। व्रत या पूजा की सही तिथि और मुहूर्त के लिए स्थानीय पंचांग या विशेषज्ञ से पुष्टि करना बेहतर रहेगा।













