गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

मैनपुरी में बनेगा मयंक ऋषि पक्षी विहार, योगी कैबिनेट ने 6 हेक्टेयर जमीन देने को दी मंजूरी

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश में पर्यटन और पर्यावरण से जुड़े स्थलों को नई पहचान देने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। ...

Published

Published

मैनपुरी में बनेगा मयंक ऋषि पक्षी विहार, योगी कैबिनेट ने 6 हेक्टेयर जमीन देने को दी मंजूरी

मैनपुरी उत्तर प्रदेश में पर्यटन और पर्यावरण से जुड़े स्थलों को नई पहचान देने की दिशा में योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में मैनपुरी स्थित समान पक्षी विहार के पास पर्यटन विकास के लिए 6 हेक्टेयर ग्रामसभा की जमीन पर्यटन विभाग को देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस क्षेत्र को मयंक ऋषि पक्षी विहार के नाम से विकसित किया जाएगा।

समान पक्षी विहार के पास विकसित होगा नया पर्यटन स्थल

वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि मैनपुरी का समान पक्षी विहार उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण वेटलैंड में शामिल है और रामसर साइट के रूप में भी इसकी पहचान है। यह क्षेत्र बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों के लिए प्रमुख आश्रय स्थल है। सरकार का उद्देश्य इस क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विकास कर इसे पर्यटकों के लिए और बेहतर बनाना है। इसके लिए ग्रामसभा की 6 हेक्टेयर जमीन पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने की मंजूरी दी गई है।

प्रदेश में कई प्रमुख पक्षी विहार

उत्तर प्रदेश में पहले से कई प्रमुख पक्षी विहार और प्राकृतिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं। इनमें चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार, सैंडी पक्षी विहार, बखिरा पक्षी विहार, विजय सागर पक्षी विहार, लाख बहोसी पक्षी विहार और समसरोवर पक्षी विहार शामिल हैं। समान पक्षी विहार भी प्रवासी पक्षियों की मौजूदगी के कारण पर्यटकों और पक्षी प्रेमियों के लिए महत्वपूर्ण स्थान है। अब मयंक ऋषि पक्षी विहार के विकास से इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कोर्ट मैनेजर के वेतन बढ़ोतरी को भी मंजूरी

कैबिनेट बैठक में विभिन्न न्यायालयों में सरकार की ओर से नियुक्त कोर्ट मैनेजर के वेतन से जुड़े प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना के मुताबिक कोर्ट मैनेजर के वेतनमान में बढ़ोतरी को मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि कोर्ट मैनेजर के वेतन को 5400 ग्रेड पे के अनुसार बढ़ाकर 17,77,500 रुपये तक किए जाने की जानकारी दी गई है।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form