गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

IAS Transfer: राज्य में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 45 BAS अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 7 आईएएस (IAS) और 45 बीएएस (BAS) अधिकारियों के ...

Published

Published

IAS Transfer: राज्य में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IAS और 45 BAS अधिकारियों के तबादले, यहाँ देखें पूरी लिस्ट

Bihar IAS Transfer: सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए 7 आईएएस (IAS) और 45 बीएएस (BAS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने 12 जुलाई को यह आदेश जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

इस फेरबदल में कृषि, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, वित्त, नगर विकास और कौशल विकास समेत कई विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

इन IAS अधिकारियों को मिला नया पदभार

जारी आदेश के अनुसार प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

  • संजय कुमार को राज्य निर्वाचन आयोग से स्थानांतरित कर अपर सचिव, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग बनाया गया है।
  • मुकेश कुमार को भविष्य निधि निदेशालय, वित्त विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • मनोज कुमार सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग के पद पर बने रहेंगे।
  • अखिलेश कुमार सिंह को अपर सचिव, कृषि विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • सारा अशरफ को सुपौल से स्थानांतरित कर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नालंदा बनाया गया है।
  • तुषार कुमार को मुजफ्फरपुर (पूर्वी) से अनुमंडल पदाधिकारी, पूर्णिया नियुक्त किया गया है।
  • मनोज कुमार रजक को अपर सचिव, युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग बनाया गया है।
Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

45 BAS अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

सरकार ने 45 बीएएस अधिकारियों के कार्यभार में भी बदलाव किया है। प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

  • अमर ज्योति – भूमि सुधार उप समाहर्ता, सासाराम सदर
  • राजीव कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, डुमरांव (बक्सर)
  • गौरव सिंह – अनुमंडल पदाधिकारी, औरंगाबाद
  • विनय कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, वीरपुर
  • नागमणि कुमार वर्मा – अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)
  • अमित राज – जिला परिवहन पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण
  • कोमल किरण – जिला परिवहन पदाधिकारी, किशनगंज
  • टोनी कुमारी – अनुमंडल पदाधिकारी, झंझारपुर (मधुबनी)
  • अरुण कुमार – अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी
  • नीरज सिंह – अनुमंडल पदाधिकारी, तेघड़ा (बेगूसराय)

इसके अलावा अन्य बीएएस अधिकारियों की भी नई पदस्थापना की गई है।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

कई विभागों में बदली जिम्मेदारियां

इस तबादला आदेश के तहत कृषि, वित्त, नगर विकास, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण, युवा एवं कौशल विकास सहित कई विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। सरकार का कहना है कि इससे विभागों के कामकाज में तेजी आएगी और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा।

सभी संबंधित अधिकारियों को अपने नए पद पर जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form