गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में 10 अधिकारियों के तबादले, 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षक) और 3 उप निरीक्षकों समेत ...

Published

Published

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में 10 अधिकारियों के तबादले, 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर ने 7 थाना प्रभारियों (निरीक्षक) और 3 उप निरीक्षकों समेत कुल 10 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक (DGP) अरुण देव गौतम ने यह आदेश जारी किए हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में 10 अधिकारियों के तबादले, 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में 10 अधिकारियों के तबादले, 7 थाना प्रभारी और 3 उप निरीक्षकों को नई जिम्मेदारी

इन थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

जारी आदेश के अनुसार

  • लक्ष्मण भगत को राजनांदगांव से जशपुर भेजा गया।
  • सतीश कुमार साहू को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से बिलासपुर पदस्थ किया गया।
  • नसीमुद्दीन खान को सूरजपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा भेजा गया।
  • अजय कुमार साहू को बलरामपुर-रामानुजगंज से बिलासपुर स्थानांतरित किया गया।
  • अमित कुमार बेरिया को दंतेवाड़ा से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर (प्रशासन अकादमी एवं विशेष इकाई) भेजा गया।
  • प्रेम प्रकाश अवधिया को कांकेर से रायपुर ग्रामीण स्थानांतरित किया गया।
  • सुनील दुबे को बीजापुर से कांकेर भेजा गया।

3 उप निरीक्षकों को भी मिला नया पदभार

तबादला आदेश में तीन उप निरीक्षकों की भी नई पदस्थापना की गई है।

  • गणेश यादव को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से सरगुजा भेजा गया।
  • अमित गुप्ता को मुंगेली से सूरजपुर स्थानांतरित किया गया।
  • वीणा साहू को रायगढ़ से पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर पदस्थ किया गया।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। तबादला आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा के आधार पर जारी किए गए हैं।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form