गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

MP Police IPS Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

MP Police IPS Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल गई है। केंद्र सरकार ने इस ...

Published

Published

MP Police IPS Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

MP Police IPS Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस के सात अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में पदोन्नति मिल गई है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर उन्हें मध्य प्रदेश कैडर आवंटित कर दिया है। इन अधिकारियों के नाम विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अनुशंसा के बाद तय किए गए थे।

नियमानुसार सभी अधिकारी एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रहेंगे।

ये अधिकारी बने IPS

केंद्र सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में नियुक्त किया गया है—

  • निमिषा पांडे
  • मलय जैन
  • अमित सक्सेना
  • मनीषा पाठक सोनी
  • सुमन गुर्जर
  • सब्यसाची सराफ
  • समर वर्मा

इन सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।

MP Police IPS Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना
MP Police IPS Promotion: मध्य प्रदेश पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला IPS कैडर, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

नोटिफिकेशन में क्या कहा गया?

केंद्र सरकार की अधिसूचना में कहा गया है कि इंडियन पुलिस सर्विस (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 तथा इंडियन पुलिस सर्विस (प्रमोशन द्वारा नियुक्ति) रेगुलेशन, 1955 के प्रावधानों के तहत राष्ट्रपति ने इन अधिकारियों की IPS में नियुक्ति को मंजूरी दी है।

साथ ही इंडियन पुलिस सर्विस (कैडर) नियम, 1954 के तहत सभी अधिकारियों को मध्य प्रदेश कैडर आवंटित किया गया है।

एक साल तक रहेंगे प्रोबेशन पर

अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारी इंडियन पुलिस सर्विस (प्रोबेशन) रूल्स, 1954 के तहत एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पूरी करेंगे। इस दौरान उन्हें निर्धारित नियमों के अनुसार इंडक्शन ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

DPC की अनुशंसा के बाद मिला प्रमोशन

इन अधिकारियों के नाम विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की बैठक में अंतिम रूप से तय किए गए थे। केंद्र सरकार की अधिसूचना जारी होने के बाद अब सभी अधिकारियों को आधिकारिक रूप से IPS संवर्ग में शामिल कर लिया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू मानी जाएगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form