IAS Transfer 2026: उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। उत्तराखंड में 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश में 5 IAS और 14 APCS अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। दोनों राज्यों ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।
उत्तराखंड में 11 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न विभागों में सचिव स्तर पर बदलाव किए हैं।
मुख्य नियुक्तियां इस प्रकार हैं
- लालरिन लियना फैनई को प्रमुख सचिव आबकारी विभाग के पद से हटाया गया।
- नितेश कुमार झा को पंचायती राज विभाग का सचिव बनाया गया।
- रविनाथ रमन को परिवहन विभाग का सचिव एवं आयुक्त नियुक्त किया गया।
- डॉ. पंकज कुमार को सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी विभाग का सचिव बनाया गया।
- बृजेश कुमार संत को आबकारी विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।
- डॉ. सुरेंद्र नारायण पांडे को गन्ना विकास एवं चीनी विभाग का सचिव बनाया गया।
- ज्योति यादव को विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग की सचिव बनाया गया।
- युगल किशोर पंत को सचिवालय प्रशासन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया।
- रणवीर सिंह चौहान को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया।
- डॉ. पराग मधुकर धकाते को विशेष सचिव पंचायती राज विभाग के पद से मुक्त किया गया।
- अभिषेक रुहेला को अपर सचिव राज्य संपत्ति विभाग एवं राज्य संपत्ति अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अरुणाचल प्रदेश में भी तबादलों की सूची जारी
अरुणाचल प्रदेश सरकार ने भी 5 IAS और 14 APCS अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के उपायुक्त (DC) भी बदले गए हैं।
प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं
- कांटो डांगगेन (IAS) को सचिव (F&CS) एवं श्रम एवं रोजगार विभाग से स्थानांतरित कर एपेक्स बैंक का प्रशासक बनाया गया।
- स्मति मामू हागे को पापुम पारे जिले का नया DC नियुक्त किया गया।
- स्मति अंकिता मिश्रा को CEO, HAPDA, रजिस्ट्रार RERA एवं विशेष सचिव (उद्योग) की जिम्मेदारी दी गई।
- यशवंत मीणा को दिबांग घाटी का DC नियुक्त किया गया।
प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की कवायद
दोनों राज्यों में किए गए इन तबादलों को प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय और विभागीय कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। सरकारों का उद्देश्य विभिन्न विभागों में प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाना है।
उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश सरकार द्वारा जारी आदेशों के साथ नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।











