गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Transfer 2026: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 ACP के तबादले, आदेश जारी

Transfer 2026 दिल्ली पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 44 ...

Published

Published

Transfer 2026: पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 44 ACP के तबादले, आदेश जारी

Transfer 2026 दिल्ली पुलिस में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 44 असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) का तबादला किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां संभालने के निर्देश दिए गए हैं। स्थानांतरण और नियुक्ति से संबंधित आदेश एसीपी/सीबी-1, पुलिस एस्टेब्लिशमेंट बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। इस फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न इकाइयों में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना बताया गया है।

दो अधिकारियों को मिला प्रमोशन

तबादला आदेश के साथ दो अधिकारियों को पदोन्नति भी दी गई है।

  • संजय कुमार गौड़ को प्रमोशन के बाद ACP सिक्योरिटी नियुक्त किया गया।
  • किरण पाल राणा को चौथी बटालियन से स्थानांतरित कर प्रमोशन के बाद ACP सिक्योरिटी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई पोस्टिंग दी गई है।

  • प्रदीप सिंह – ACP, PG Cell/NED
  • नीरज कुमार – ACP Traffic
  • अमित जोशी – ACP DIU/NWD
  • श्यामजी श्रीवास्तव – ACP DIU/RD
  • मैग्नेश त्यागी – ACP Crime
  • प्रवीण कुमार – ACP PG Cell/ND
  • अरविंद कुमार – ACP EOW
  • सत्येंद्र कुमार – ACP EOW

इन अधिकारियों को भी मिला नया प्रभार

अन्य प्रमुख नियुक्तियों में:

  • श्रीमती सीमा – ACP DIU/PG Cell/OD
  • मनीष जोशी – ACP, CP Secretariat (Police Headquarters)
  • गगन भास्कर – ACP Traffic
  • भानु प्रताप सिंह – ACP DIU/OD
  • संजय कुमार गुप्ता – ACP NAV/DAP

इसके अलावा कई अन्य ACP अधिकारियों को भी अलग-अलग इकाइयों और जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू होंगे आदेश

दिल्ली पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी स्थानांतरण और नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पदस्थापन स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Loader Loading...
EAD Logo Taking too long?

Reload Reload document
| Open Open in new tab

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form