गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Korba News: कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट पड़ा भारी, 7 बाइक जब्त, हाथ जोड़कर माफी मंगवाई

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सावन के दौरान कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाइक से स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ ...

Published

Published

Korba News: कनकी धाम मार्ग पर बाइकर्स का स्टंट पड़ा भारी, 7 बाइक जब्त, हाथ जोड़कर माफी मंगवाई

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में सावन के दौरान कनकी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच बाइक से स्टंट करना कुछ युवकों को महंगा पड़ गया। उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार बाइक चलाकर स्टंट करने और मॉडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज निकालने वाले युवकों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने सात बाइक जब्त कर आरोपियों से हाथ जोड़कर माफी मंगवाई और भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने का लिखित एवं मौखिक आश्वासन भी लिया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई

जानकारी के अनुसार, सभी युवक कोरबा शहर के रहने वाले हैं। उन्होंने सड़क पर बाइक स्टंट करते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवकों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया।

वीडियो में कुछ युवक सड़क पर स्टंट करते और रास्ता बाधित करते दिखाई दिए, जिससे कनकी धाम जा रहे श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

7 बाइक जब्त, कई नाबालिग भी मिले

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 7 बाइक जब्त कीं। पकड़े गए युवकों में कुछ नाबालिग भी शामिल थे।

पुलिस ने सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की। नाबालिगों को समझाइश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि अन्य आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जमानत नहीं मिलने पर उन्हें जेल भेज दिया गया।

श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने कहा कि सावन के दौरान प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कनकी धाम पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क पर स्टंट करना, हुड़दंग मचाना और लोगों की सुरक्षा से खिलवाड़ करना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने नागरिकों, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट या गैंग बनाकर हुड़दंग करने से बचें।

पुलिस का कहना है कि धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाले मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form