पेपर लीक मुद्दे पर आंदोलन के बाद चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) अब अपने अगले अभियान की तैयारी में जुट गई है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन समाप्त होने के बाद पार्टी की कोर टीम की बैठक अभिजीत दीपके के आवास पर हुई। बैठक में संगठन की आगे की रणनीति और देशभर में जनसंपर्क अभियान को लेकर चर्चा की गई।
PM मोदी से 15 अगस्त के भाषण में युवाओं पर फोकस की मांग
बैठक के बाद अभिजीत दीपके ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि इस वर्ष 15 अगस्त को लाल किले से दिए जाने वाले संबोधन में Gen Z और युवाओं के भविष्य पर विशेष रूप से बात की जाए।
उन्होंने कहा कि देश के युवाओं को यह जानने का अधिकार है कि सरकार उनके रोजगार, शिक्षा और भविष्य के लिए क्या योजनाएं बना रही है। दीपके ने लोगों से भी आग्रह किया कि वे सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से प्रधानमंत्री से युवाओं पर केंद्रित भाषण देने की अपील करें।
Watch | कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजित दीपके ने कहा , “15th अगस्त आ रहा है… इंडिपेंडेंस डे पर हमारे प्राइम मिनिस्टर रेड फोर्ट से भाषण करते हैं। तो इस बार हम चाहते हैं कि प्राइम मिनिस्टर का स्पीच Gen Z के लिए हो, यूथ के लिए हो…”@abhijeet_dipke | #AbhijitDeepke |… pic.twitter.com/tpZ2n1b6Xf
— यूनीवार्ता (@univartaindia1) August 7, 2026
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को बताया बड़ी सफलता
अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को आंदोलन की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे लोगों का आत्मविश्वास बढ़ा है। उनके अनुसार, जनता अब अपने मुद्दों को लेकर अधिक मुखर होकर सामने आ रही है।
CJP शुरू करेगी ‘क्या बोलती है पब्लिक’ अभियान
अभिजीत दीपके ने बताया कि कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही “क्या बोलती है पब्लिक” नाम से देशव्यापी अभियान शुरू करेगी। इस अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता विभिन्न राज्यों में जाकर लोगों से सीधे संवाद करेंगे और उनके स्थानीय मुद्दों, समस्याओं और सुझावों को सुनेंगे।
#WATCH | Chhatrapati Sambhaji Nagar, Maharashtra | Cockroach Janta Party (CJP) Founder Abhijeet Dipke says, “Institutional accountability is in a dangerous situation in our country today. This is a dangerous sign for our democracy. Earlier, voters used to choose a government.… pic.twitter.com/W1kMLjWtI9
— ANI (@ANI) August 6, 2026
उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य लोगों की आवाज को सामने लाना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देना है।











