गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

पटना सड़क हादसे के बाद हिंसा: युवक की मौत पर भड़का गुस्सा, 10 वाहन फूंके, ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, NH-30 जाम

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र ...

Published

Published

पटना सड़क हादसे के बाद हिंसा: युवक की मौत पर भड़का गुस्सा, 10 वाहन फूंके, ट्रैफिक पुलिस चौकी जलाई, NH-30 जाम

पटना। बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद हालात बेकाबू हो गए। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने पहले बस में आग लगा दी, जिसके बाद देखते ही देखते हिंसा और आगजनी फैल गई।

बस के बाद कई वाहनों को बनाया निशाना

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के बाद उग्र भीड़ ने पुलिस वाहनों, बसों और मोटरसाइकिलों समेत करीब 10 वाहनों में आग लगा दी। सड़क किनारे खड़ी कई बाइकों को भी आग के हवाले कर दिया गया। आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम का भी विरोध किया गया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई।

ट्रैफिक पुलिस चौकी में भी लगाई आग

आक्रोशित लोगों ने जीरो माइल स्थित ट्रैफिक पुलिस चौकी को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भारी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

NH-30 पर लंबा जाम, यातायात प्रभावित

प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-30 को जाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे पर कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। घटना की कवरेज करने पहुंचे कुछ पत्रकारों के साथ मारपीट की भी सूचना सामने आई है।

9 थानों की पुलिस तैनात, हालात काबू करने की कोशिश

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। करीब 9 थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात को सामान्य करने में जुटे हैं।

आगजनी और तोड़फोड़ करने वालों की पहचान शुरू

पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। आगजनी, तोड़फोड़ और कानून व्यवस्था बिगाड़ने में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form