गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Panna Road Accident: प्रभारी मंत्री की बैठक से लौट रही जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं मीना राजे

Panna Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की समीक्षा बैठक से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना ...

Published

Published

Panna Road Accident: प्रभारी मंत्री की बैठक से लौट रही जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को डंपर ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचीं मीना राजे

Panna Road Accident: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की समीक्षा बैठक से लौट रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह की कार हादसे का शिकार हो गई। पन्ना-अमानगंज मार्ग की पहली घाटी के पास तेज रफ्तार और ओवरलोड डंपर ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष सुरक्षित हैं।

समीक्षा बैठक से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक पन्ना जिला मुख्यालय में प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शामिल होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह अपनी कार से गृह ग्राम लुधनी लौट रही थीं। बताया जा रहा है कि पन्ना-अमानगंज मार्ग की घाटी के पास सड़क किनारे डस्ट से भरा एक खराब ट्रक खड़ा था। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर का अचानक संतुलन बिगड़ गया।

डंपर ने कार को मारी टक्कर

संतुलन बिगड़ने के बाद डंपर ने जिला पंचायत अध्यक्ष की कार को टक्कर मार दी। इसके बाद डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़े ट्रक में सो रहा हेल्पर उछलकर बाहर जा गिरा।

हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष मीना राजे सिंह को किसी तरह की गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और स्थिति को संभाला।

हादसे के बाद घाटी पर लगा लंबा जाम

हादसे के बाद पन्ना-अमानगंज मार्ग की घाटी में दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहनों को हटवाया और जाम खुलवाया।

प्रभारी मंत्री के दौरे और समीक्षा बैठक के बाद हुए इस हादसे ने घाटी क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर ऐसे वाहनों की निगरानी और कार्रवाई की जरूरत भी सामने आई है।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form