IAS IFS Transfer 2026: इस सप्ताह छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल हुआ है। राज्य सरकार ने 5 IAS और 24 IFS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में पांच जिलों के सहायक कलेक्टरों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा विशेष सचिव, वन उप संरक्षक और प्रभारी मुख्य वन संरक्षक समेत कई पदों पर अधिकारियों की नई नियुक्तियां की गई हैं। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश 7 और 8 अगस्त को जारी किए गए हैं।
पांच IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2020 के IAS अधिकारी फड़तरे अनिकेत अशोक, जो जशपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे, उन्हें भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। बिलासपुर में सहायक कलेक्टर के पद पर कार्यरत अरविंद कुमार टी. को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के बलौदाबाजार का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है। रायगढ़ के सहायक कलेक्टर अक्षय दोशी को डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बनाया गया है। वहीं कोरबा के सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले को रायगढ़ जिले के घरघोड़ा में एसडीओ (राजस्व) की जिम्मेदारी दी गई है।
बस्तर के सहायक कलेक्टर विपिन दुबे को कोरबा जिले के कटघोरा का अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नियुक्त किया गया है।

IFS अधिकारियों के पदभार में भी बदलाव
8 अगस्त को जारी आदेश के तहत वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) ग्ननवीर धम्मशील को मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है। उत्तम कुमार गुप्ता को प्रभारी मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, इंद्रावती टाइगर रिजर्व जगदलपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वन उप निरीक्षक (प्रादेशिक) ढुलेश्वर प्रसाद साहू को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) महेंद्रगढ़ भेजा गया है। वहीं सत्यदेव शर्मा को वन उप संरक्षक (प्रादेशिक), धर्मजयगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन IFS अधिकारियों के भी बदले पद
मयंक पांडे को गरियाबंद वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर नियुक्त किया गया है। कटघोरा वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर जितेंद्र कुमार उपाध्याय को भेजा गया है। इससे पहले वे धर्मजयगढ़ में वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर कार्यरत थे। महासमुंद वन उप संरक्षक (प्रादेशिक) के पद पर श्रीनिवास तन्नेटी को जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कई जिलों में अधिकारियों की नई टीम के साथ कामकाज आगे बढ़ेगा। वहीं अन्य तबादला आदेशों में भी अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।











