ओडिशा। राज्य की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने एक साथ 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में माध्यमिक शिक्षा और आयुष विभाग के निदेशक भी बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन एवं लोक शिकायत विभाग की ओर से 25 अगस्त को आदेश जारी किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
2014 बैच के आईएएस अधिकारी वीरेंद्र कोरकोरा, जो निदेशक माध्यमिक शिक्षा के पद पर कार्यरत थे, उन्हें गृह विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। उनकी जगह जुगलेश्वरी दाश को निदेशक माध्यमिक शिक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। जुगलेश्वरी दाश इससे पहले ओबीसी निदेशक के पद पर कार्यरत थीं। अंजना पांडा को निदेशक आयुष के पद से हटाकर आबकारी विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अर्चना दास पटनायक को निदेशक आयुष बनाया गया है। वह इससे पहले आबकारी विभाग में अतिरिक्त सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

इन IAS अधिकारियों का भी तबादला
आराधना दास, अतिरिक्त सचिव गृह विभाग को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। संजय कुमार बिस्वाल, अतिरिक्त सचिव वाणिज्य एवं परिवहन विभाग को भुवनेश्वर में सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। सुंदराय मधबा पाधी, उप सचिव निर्माण विभाग को ओडिशा मैरिटाइम बोर्ड का मुख्य परिचालन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें ओडिशा स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के महाप्रबंधक पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

दो IPS अधिकारियों को भी नई पोस्टिंग
ओडिशा में दो आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना भी की गई है। 2022 बैच की आईपीएस अधिकारी अनन्या अवस्थी को एसीपी, पुलिस कमिश्नरेट भुवनेश्वर-कटक नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले राज्यपाल की एडीसी के पद पर कार्यरत थीं। वहीं अनुगु शिवा मारुति रेड्डी को ओडिशा के राज्यपाल का एडीसी बनाया गया है। वह इससे पहले एडीपीओ जी. उदयगिरि के पद पर तैनात थे। सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से संभालनी होगी।











