गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मणिपुर। राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों के साथ 11 मणिपुर सिविल सर्विस (MCS) अधिकारियों का ...

Published

Published

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

मणिपुर। राज्य की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 2 आईएएस अधिकारियों के साथ 11 मणिपुर सिविल सर्विस (MCS) अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में संयुक्त सचिव और विशेष सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों के प्रभार बदले गए हैं। कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग की ओर से सोमवार को तबादले और नियुक्ति का आदेश जारी किया गया, जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

एल विक्रम को मिला अतिरिक्त प्रभार

आईएएस अधिकारी एल विक्रम विशेष सचिव डीपी के पद पर बने रहेंगे। इसके साथ ही उन्हें निदेशक एमएएचयूडी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। वहीं एमसीएस अधिकारी न्गंगबाम जोगेंद्र को संयुक्त सचिव (PHED) और संयुक्त निदेशक (MAHUD) की जिम्मेदारी दी गई है। मोइरंगथेम सिंह को संयुक्त सचिव (गृह), मुख्य सचिव के स्टाफ अधिकारी और जिला समन्वयक (PHED एवं MAHUD) के पद पर नियुक्त किया गया है।

ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

लालटनपुइ को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी लालटनपुइ को विशेष सचिव (RD एवं PR/Edn S/TCI) के पद पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह विशेष सचिव, समाज कल्याण, आरडी एवं पीआर के पद पर कार्यरत थे। लालटनपुइ विशेष सचिव के पद पर डॉ. रंगीताबाली वैखोम की जगह जिम्मेदारी संभालेंगे। तबादले का आदेश राज्यपाल के नाम से अवर सचिव (डीपी) मणिपुर सरकार मयेंगबाम रंजीता देवी ने जारी किया है।

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

इन MCS अधिकारियों को भी मिला नया पदभार

एस बाल कृष्णा सिंह को अतिरिक्त सचिव, गृह एवं राहत और आपदा प्रबंधन विभाग के साथ परियोजना निदेशक एलडीए की जिम्मेदारी दी गई है। बिद्यारानी अयेकपम को संयुक्त सचिव (डीपी/वर्क्स) और निदेशक राहत एवं पुनर्वास बनाया गया है। वहीं लैशराम डोली देवी को विद्युत एवं सहकारिता के संयुक्त सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. सोनिया ओइनम को निदेशक (MIS), परीक्षा नियंत्रक मणिपुर कर्मचारी चयन आयोग और रजिस्ट्रार मणिपुर कर्मचारी चयन आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। दर्याल जुली अनल को संयुक्त सचिव (TA एवं Hills/Horti एवं SC) के साथ परीक्षा नियंत्रक एमपीएससी का प्रभार सौंपा गया है। सरकार के आदेश के बाद सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई जिम्मेदारियां संभालनी होंगी।

IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
IAS Transfer: ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल, 2 IAS समेत 13 अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form