गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

महिला की मौत के बाद 66 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव, उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर चेतावनी जारी

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज ...

Published

Published

महिला की मौत के बाद 66 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव, उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर चेतावनी जारी

उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिले में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज सामने आया है। खाचरौद तहसील निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें उज्जैन के शासकीय जिला चिकित्सालय के चरक भवन स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

तीन दिन पहले महिला की हुई थी मौत

उज्जैन में स्वाइन फ्लू का यह मामला ऐसे समय सामने आया है, जब तीन दिन पहले ऋषिनगर निवासी एक महिला की इलाज के दौरान इंदौर में मौत हो गई थी। इसके बाद अब एक और मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्वास्थ्य विभाग की निगरानी बढ़ गई है। जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. चिन्मय चिंचोलीकर के मुताबिक रात करीब 8 बजे मरीज के स्वाइन फ्लू से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। बुजुर्ग को पहले से कुछ अन्य बीमारियां भी हैं, जिसके कारण उनकी स्थिति सामान्य नहीं है। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

चरक भवन में 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड

स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज के लिए चरक भवन में 10 बेड का विशेष आइसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। यहां दो विशेषज्ञ डॉक्टरों की भी तैनाती की गई है, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीज की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

डॉक्टरों ने लोगों से की अपील

चिकित्सकों के अनुसार स्वाइन फ्लू एक सीजनल फ्लू है, इसलिए लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि सर्दी, खांसी, गले में खराश या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही नहीं करनी चाहिए।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि ऐसे लक्षण होने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच और इलाज कराएं। बिना डॉक्टर की सलाह के खुद से दवाइयां लेने से बचना चाहिए।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form