भोपाल। राजधानी भोपाल में 12 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला 42 वर्षीय व्यक्ति कई महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। कमला नगर थाना क्षेत्र में आरोपी ने सुलभ शौचालय में बच्ची के साथ वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान बच्ची का भाई वहां पहुंच गया और उसे आरोपी के चंगुल से बचाकर थाने ले गया।
कई महीनों से शोषण का आरोप
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग बच्ची आरोपी को पहले से जानती थी और वह पड़ोस में ही रहता था। आरोप है कि आरोपी पिछले कई महीनों से बच्ची का शोषण कर रहा था। डर की वजह से बच्ची ने इस बारे में परिजनों को जानकारी नहीं दी थी। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी लगातार बच्ची को परेशान करता रहा और सुलभ शौचालय में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दी।
भाई के पहुंचने से सामने आया मामला
घटना के दौरान बच्ची का भाई मौके पर पहुंच गया। उसने अपनी बहन को आरोपी के चंगुल से बचाया और इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की। शिकायत मिलने के बाद कमला नगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई शुरू की है। आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।











