गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Bhopal Double Murder Case: रिटायर्ड दंपती हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से मिलीं दो पिस्टल, आरोपी की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार

भोपाल के चर्चित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई ...

Published

Published

Bhopal Double Murder Case: रिटायर्ड दंपती हत्याकांड में बड़ा खुलासा, तालाब से मिलीं दो पिस्टल, आरोपी की पत्नी और बेटा भी गिरफ्तार

भोपाल के चर्चित रिटायर्ड दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। हत्या में इस्तेमाल की गई दो पिस्टल बड़े तालाब से बरामद कर ली गई हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार किया है। दोनों मुख्य आरोपी पहले से पुलिस रिमांड पर हैं।

प्रॉपर्टी के लिए रची गई हत्या की साजिश

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के मुताबिक, आरोपियों ने कुछ समय पहले इटारसी में दंपती का एक प्लॉट बिकवाया था। इसी दौरान दस्तावेज तैयार करते समय कथित तौर पर धोखे से एक गिफ्ट डीड भी बनवा ली गई।

इस दस्तावेज में दंपती की मौत के बाद सुदामा नगर स्थित करोड़ों रुपये की संपत्ति आरोपियों के नाम होने का उल्लेख था। बाद में जब दंपती ने मकान बेचने का फैसला किया तो आरोपियों की योजना बदल गई।

दो महीने पहले बनाई हत्या की योजना

जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने करीब दो महीने पहले हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी श्रीकांत ने शाजापुर से करीब 1.25 लाख रुपये में दो पिस्टल खरीदी थीं। आरोप है कि हथियार खरीदने के लिए उसने अपनी पत्नी के जेवर भी बेच दिए।

पुलिस का दावा है कि वारदात के लिए तेज बारिश का समय चुना गया, ताकि गोली चलने की आवाज आसपास के लोगों तक न पहुंचे।

हत्या के बाद तालाब में फेंक दिए हथियार

पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद दोनों पिस्टल बड़े तालाब में राजा भोज प्रतिमा के पास फेंक दी गई थीं। तलाशी अभियान के दौरान दोनों हथियार बरामद कर लिए गए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि शक से बचने के लिए आरोपी दंपती के अंतिम संस्कार में भी शामिल हुए थे।

पत्नी और बेटे की भी गिरफ्तारी

मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी की पत्नी और बेटे को भी गिरफ्तार किया है। वहीं दंपती की भाभी शिवानी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि हत्या की साजिश, गिफ्ट डीड तैयार कराने या सबूत मिटाने में उनकी कोई भूमिका थी या नहीं।

फिलहाल उन्हें आरोपी नहीं बनाया गया है।

1500 CCTV फुटेज खंगालने के बाद कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, इस मामले की जांच में 20 पुलिस टीमों को लगाया गया। जांच के दौरान 1500 से अधिक CCTV फुटेज देखे गए, 100 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई और डिजिटल व वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस का कहना है कि जांच अभी जारी है और नए तथ्य सामने आने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form