गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Haryana Sanitation Workers Salary Hike: सफाई कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ी, अब 21 हजार रुपये वेतन के साथ मिलेगा 1590 रुपये भत्ता

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उनकी बेसिक सैलरी बढ़ाने के साथ नौकरी की सुरक्षा ...

Published

Published

Haryana Sanitation Workers Salary Hike: सफाई कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़ी, अब 21 हजार रुपये वेतन के साथ मिलेगा 1590 रुपये भत्ता

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के हित में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने उनकी बेसिक सैलरी बढ़ाने के साथ नौकरी की सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्था में भी बदलाव किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक अभी सफाई कर्मचारियों को हर महीने कुल 20,590 रुपये मिलते हैं। इसमें 19,000 रुपये बेसिक सैलरी और 1,590 रुपये भत्ता शामिल है।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद कर्मचारियों की बेसिक सैलरी बढ़कर 21,000 रुपये हो जाएगी। इसके साथ 1,590 रुपये का मौजूदा भत्ता भी मिलता रहेगा। इस तरह कर्मचारियों को हर महीने कुल 22,590 रुपये का भुगतान किया जाएगा।

हर महीने मिलेंगे 22,590 रुपये

सरकार की ओर से लागू की जाने वाली नई व्यवस्था में सफाई कर्मचारियों के मूल वेतन में 2,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। पहले उन्हें 19,000 रुपये बेसिक सैलरी मिलती थी, जो अब बढ़कर 21,000 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा 1,590 रुपये का मौजूदा भत्ता भी जारी रहेगा। इस हिसाब से कर्मचारियों को कुल 22,590 रुपये प्रति माह मिलेंगे।

नौकरी की सुरक्षा के साथ सालाना वेतन वृद्धि

सरकार के फैसले में सफाई कर्मचारियों के लिए नौकरी की सुरक्षा का प्रावधान भी शामिल है। इसके अलावा नौकरी की सुरक्षा पाने वाले कर्मचारियों को हर साल वेतन वृद्धि का लाभ भी दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों की आय में आगे भी बढ़ोतरी का रास्ता साफ होगा और उन्हें नौकरी को लेकर पहले की तुलना में ज्यादा सुरक्षा मिलेगी।

विरोध प्रदर्शन के बीच सरकार का बड़ा फैसला

हरियाणा सरकार का यह फैसला सफाई कर्मचारियों के विरोध प्रदर्शन के बीच आया है। कर्मचारी 6 अगस्त से अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब सरकार की ओर से वेतन और नौकरी की सुरक्षा को लेकर नई व्यवस्था लागू करने का फैसला लिया गया है। इससे सफाई कर्मचारियों को मौजूदा वेतन के मुकाबले ज्यादा भुगतान मिलने के साथ सालाना वेतन वृद्धि का भी फायदा मिलेगा।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form