गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Indore Crime: भू-माफिया मुख्तियार खान पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की 6 दुकानें और ऑफिस सील

इंदौर। शहर में भू-माफिया और अवैध कब्जे के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आदतन अपराधी और भू-माफिया मुख्तियार खान ...

Published

Published

भू-माफिया मुख्तियार खान पर बड़ी कार्रवाई, 4 करोड़ की 6 दुकानें और ऑफिस सील

इंदौर। शहर में भू-माफिया और अवैध कब्जे के खिलाफ क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आदतन अपराधी और भू-माफिया मुख्तियार खान के कब्जे वाली करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियों को सील किया है। कार्रवाई के दौरान 6 दुकानों और कुछ ऑफिस को सील किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

35 से ज्यादा मामले दर्ज

क्राइम ब्रांच के अनुसार मुख्तियार खान के खिलाफ इंदौर के अलग-अलग थानों में करीब 35 से 36 अपराध दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी कई बार जेल जा चुका है, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद फिर से अवैध गतिविधियों में शामिल हो जाता था। आरोप है कि एलआईजी लिंक रोड से लगे इलाके में मुख्तियार खान ने अलग-अलग प्लॉट पर टीन शेड लगाकर दुकानें और ऑफिस बना रखे थे। इन जगहों पर कब्जे को लेकर लोगों की ओर से शिकायतें भी सामने आई थीं।

जांच में नहीं मिले वैध दस्तावेज

डीसीपी क्राइम राजेश त्रिपाठी के मुताबिक शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर पहुंचकर जमीन और वहां संचालित दुकानों की जांच की। पुलिस के अनुसार कब्जे वाली जमीन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 दुकानों और कुछ ऑफिस को सील कर दिया। इन संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये बताई गई है।

नगर निगम से भी मांगी जा रही जानकारी

क्राइम ब्रांच ने मामले में आगे की कार्रवाई के लिए नगर निगम और अन्य संबंधित विभागों से भी पत्राचार शुरू किया है। पुलिस जमीन और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी जुटा रही है, ताकि पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सके।

दूसरे कब्जों की भी होगी जांच

पुलिस के मुताबिक मुख्तियार खान से पूछताछ के बाद अब उसके दूसरे संभावित अवैध कब्जों की भी जांच की जा रही है। अगर जांच में शहर के अन्य हिस्सों में भी उसके या उसके साथियों के अवैध कब्जे सामने आते हैं तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। क्राइम ब्रांच का कहना है कि शहर में अवैध कब्जे और दबंगई के जरिए जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form