IPS Transfer: पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 28 आईपीएस (IPS) और 5 WBPS अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने 14 जुलाई को आदेश जारी किया, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इस फेरबदल में एडीजी, आईजी, डीआईजी, डीसी और एसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।
दार्जिलिंग और कूचबिहार को मिले नए SP
तबादला आदेश के तहत दो जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं।
- येलवाड़ श्रीकांत को एसपी, दार्जिलिंग बनाया गया है। वह पहले कोलकाता पुलिस में डीसी (डिटेक्टिव डिपार्टमेंट) थे।
- प्रतिष्ठा झरकारिया को दार्जिलिंग एसपी पद से हटाकर डीसी, केएपी प्रथम बटालियन नियुक्त किया गया है।
- मनीष जोशी को एसपी, कूचबिहार बनाया गया है। इससे पहले वह कोलकाता ट्रैफिक पुलिस में डीसी थे।
- जसप्रीत सिंह को कूचबिहार एसपी पद से हटाकर एसपी, सीसीडब्ल्यू नियुक्त किया गया है।
इन वरिष्ठ IPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
- नटराजन रमेश बाबू – डीजी एवं आईजीपी, सीआईडी पश्चिम बंगाल, साथ ही डीजी, करेक्शनल सर्विसेज का अतिरिक्त प्रभार।
- सुप्रतिम सरकार – एडीजी, टेलीकम्युनिकेशंस।
- के. जयरमन – निदेशक, आर्थिक अपराध निदेशालय।
- त्रिपुरारी अथर्व – एडीजी, ट्रैफिक एवं रोड सेफ्टी।
- विशाल गर्ग – एडीजी एवं आईजीपी, इंटेलिजेंस ब्रांच (IB)।
- प्रवीण कुमार त्रिपाठी – आईजी, होमगार्ड।
- सुकेश कुमार जैन – आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन।
- सुधीर कुमार नीलकंठम – आईजी, स्पेशल टास्क फोर्स (STF)।
अन्य अधिकारियों के भी बदले प्रभार



जारी आदेश के अनुसार
- स्पर्श निलंगानी को डीसी, एन्फोर्समेंट ब्रांच (EB), कोलकाता नियुक्त किया गया।
- प्रदीप कुमार यादव को डीसी, साइबर, कोलकाता पुलिस बनाया गया।
- राठौड़ अमित कुमार भारत को सीपी, बिधाननगर पुलिस कमिश्नरेट में पदस्थ किया गया।
- डेविड इवान लेपचा को रायगंज रेंज का नया डीआईजी नियुक्त किया गया।
- बिशप सरकार को नारायणी बटालियन, कूचबिहार का कमांडिंग ऑफिसर बनाया गया।
तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
गृह एवं पहाड़ी मामलों के विभाग ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है।











