गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

MP IAS Transfer 2026: मध्य प्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादले और ...

Published

Published

मध्य प्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने बुधवार देर रात चार आईएएस अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 19 अगस्त 2026 को जारी आदेश में उच्च शिक्षा, पर्यटन, गृह और ऊर्जा विभागों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

चार IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • तबादला आदेश के मुताबिक 2012 बैच की आईएएस अधिकारी भारती जाटव ओगरे को खनिज संसाधन विभाग से हटाकर उच्च शिक्षा विभाग में अपर सचिव बनाया गया है।
  • वहीं 2013 बैच की आईएएस अधिकारी मनीषा सेंतिया को गृह विभाग से पर्यटन विभाग में अपर सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
  • 2016 बैच की आईएएस अधिकारी शुचिस्मिता सक्सेना को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग से हटाकर गृह विभाग में उप सचिव नियुक्त किया गया है।
  • 2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक कुमार को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

19 अगस्त को जारी हुआ तबादला आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल की ओर से जारी किया गया है। आदेश के बाद चारों अधिकारियों को नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालना होगा।

इस प्रशासनिक फेरबदल में सरकार ने अलग-अलग विभागों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। खास तौर पर उच्च शिक्षा, पर्यटन, गृह और नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग में नई पदस्थापना की गई है।

मध्य प्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
मध्य प्रदेश में 4 IAS अधिकारियों के तबादले, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form