गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

Singrauli News: 2 हजार करोड़ का राजस्व देने वाली ऊर्जाधानी की बदहाल तस्वीर, कहीं बाइक पर तो कहीं खाट पर ले जानी पड़ी लाश

Singrauli News: मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला हर साल खनिज क्षेत्र से करीब 2 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्रदेश को देता है। इसके ...

Published

Published

Singrauli News 2 हजार करोड़ का राजस्व देने वाली ऊर्जाधानी की बदहाल तस्वीर, कहीं बाइक पर तो कहीं खाट पर ले जानी पड़ी लाश

Singrauli News: मध्य प्रदेश का सिंगरौली जिला हर साल खनिज क्षेत्र से करीब 2 हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्रदेश को देता है। इसके बावजूद जिले के कई ग्रामीण इलाकों में आज भी बुनियादी सुविधाओं का अभाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में सामने आई दो अलग-अलग घटनाओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था और सड़क सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एम्बुलेंस नहीं मिली, बाइक पर ले जानी पड़ी बच्चे की लाश

पहली घटना चितरंगी क्षेत्र के हरफरी गांव की है। जानकारी के अनुसार, बाबूलाल सिंह के 8 वर्षीय बेटे को सांप ने काट लिया था। इलाज के लिए उसे चितरंगी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों का आरोप है कि काफी देर तक इंतजार करने के बावजूद एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद मजबूर पिता अपने बेटे के शव को बाइक पर रखकर करीब 10 किलोमीटर दूर गांव लेकर पहुंचे।

खराब सड़क के कारण खाट पर ले जाना पड़ा शव

दूसरी घटना देवसर विधानसभा क्षेत्र के सरई तहसील स्थित दुधमनिया गांव की है। यहां 16 वर्षीय अर्जुन सिंह की मौत के बाद परिजन वाहन से शव लेकर गांव जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि रास्ते में सड़क पर अत्यधिक कीचड़ होने के कारण वाहन फंस गया। इसके बाद परिजनों को मजबूरी में शव को खाट पर रखकर पैदल गांव तक ले जाना पड़ा।

वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवाल

दोनों घटनाओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन घटनाओं के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं, एम्बुलेंस की उपलब्धता और सड़क सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विकास के दावों के बावजूद कई गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं, जिससे लोगों को ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form