Transfer News: त्रिपुरा सरकार ने कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन (कार्मिक एवं प्रशिक्षण) विभाग ने 16 जुलाई 2026 को अधिसूचना जारी कर 47 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं।
तबादला सूची में 5 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और 42 त्रिपुरा पुलिस सेवा (TPS) अधिकारियों के नाम शामिल हैं। सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
कई जिलों के SP बदले
इस फेरबदल में उनाकोटी, गोमती, उत्तर, सेपाहिजाला, यातायात और स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (SCRB) समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। इसके अलावा खोवाई, कुमारघाट, सोनामुरा, कमलपुर, कंचनपुर, सदर सहित कई उपमंडलों में SDPO की भी नई तैनाती की गई है।
इन IPS अधिकारियों का हुआ तबादला
- सुधांबिका आर. (IPS) को उनाकोटी के SP पद से SP (साइबर क्राइम) बनाया गया।
- ऋषभ (IPS) को गोमती के अतिरिक्त SP से उनाकोटी का SP नियुक्त किया गया।
- नबद्वीप जमातिया (IPS) को SP (साइबर क्राइम) से 15वीं बटालियन TSR का कमांडेंट बनाया गया।
- शंकर देबनाथ (IPS) को 6वीं बटालियन TSR के कमांडेंट पद से हटाकर SP (आर्थिक अपराध) नियुक्त किया गया।
- तिमिर दास (IPS) को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी सौंपी गई।
TPS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला आदेश के तहत कई TPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
- पियामाधुरी मजूमदार को SP (इकोनॉमिक ऑफेंस) से SP (विजिलेंस) बनाया गया।
- जेरेमिया डार्लोंग को SP (विजिलेंस) से कमांडेंट, CIAT स्कूल नियुक्त किया गया।
- किसन कुमार को SP, स्टेट क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (SCRB) बनाया गया।
- अनिर्बान दास को SP, गोमती नियुक्त किया गया।
- एच. फ्रांसिस डार्लोंग को SP (एंटी-नारकोटिक्स) की जिम्मेदारी दी गई।
- मीना कुमारी देबबर्मा को SP (सीरियस क्राइम) बनाया गया।
- आशीष कुमार ठाकुर को एडिशनल SP, नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट नियुक्त किया गया।
- डी. कुडियारासु को एडिशनल SP, सेपाहिजाला की जिम्मेदारी दी गई।
कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार
सरकार ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।
- डॉ. चंदन साहा को SP (MTF) के साथ स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और एडिशनल SP (स्पेशल ब्रांच) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
- अनिर्बान धर चौधरी को 12वीं बटालियन TSR के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- अमिताभ पाल को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों के साथ SP (सरकारी प्रतिष्ठान सुरक्षा) का अतिरिक्त दायित्व दिया गया।
तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
अधिसूचना में कहा गया है कि सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। सरकार का कहना है कि यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने और प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से किया गया है।











