Business Desk: खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने कई लोकप्रिय शराब ब्रांडों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने ओल्ड मॉन्क, मैकडॉवेल्स, रॉयल चैलेंज, एंटीक्विटी ब्लू और बैगपाइपर समेत कई उत्पादों पर कार्रवाई करते हुए उनकी बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। आरोप है कि इन उत्पादों में बिना अनुमति बाहरी फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया और कुछ मामलों में ऐसे दावे किए गए जो उपभोक्ताओं को गुमराह कर सकते हैं।
किन वजहों से हुई कार्रवाई?
FSSAI के अनुसार जांच और लैब परीक्षण में पाया गया कि कुछ निर्माता रम और व्हिस्की में बाहरी फ्लेवर मिलाकर उन्हें प्राकृतिक रूप से परिपक्व (Matured) उत्पाद की तरह बेच रहे थे। नियमानुसार रम और व्हिस्की का स्वाद और खुशबू कच्चे माल, फर्मेंटेशन, डिस्टिलेशन और मैच्योरेशन की प्रक्रिया से विकसित होना चाहिए।
जांच में यह भी सामने आया कि कुछ उत्पाद मुख्य रूप से एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ENA) या न्यूट्रल स्पिरिट से तैयार किए गए और बाद में उनमें फ्लेवर मिलाकर उन्हें रम या व्हिस्की के रूप में बाजार में उतारा गया।
‘7 साल पुरानी’ होने का दावा भी सवालों में
FSSAI ने Old Monk XXX Rum के एक वेरिएंट पर किए गए “7 Years Old Blended” जैसे दावे को भी भ्रामक बताया है। प्राधिकरण का कहना है कि ऐसे दावों से उपभोक्ता भ्रमित हो सकते हैं।
FSSAI ने क्या कहा?
प्राधिकरण का कहना है कि यदि किसी उत्पाद में फ्लेवर मिलाकर रम या व्हिस्की जैसा स्वाद तैयार किया गया है, तो उसे “Rum Flavoured Spirit” या “Whisky Flavoured Spirit” के रूप में लेबल किया जाना चाहिए। ऐसे उत्पादों को सीधे स्टैंडर्ड रम या व्हिस्की बताकर बेचना खाद्य सुरक्षा नियमों के अनुरूप नहीं है।
FSSAI bans sale of select Old Monk, Antiquity Blue, Royal Challenge variants over artificial flavouring
-FSSAI bans select whisky & rum variants.
-Ban due to artificial flavouring detected.
-United Spirits, Inbrew, Mohan Rocky products affected.यह भी पढ़ें: मैनपुरी में बनेगा मयंक ऋषि पक्षी विहार, योगी कैबिनेट ने 6 हेक्टेयर जमीन देने को दी मंजूरीRead More:…
— Moneycontrol (@moneycontrolcom) August 4, 2026
FSSAI के मुताबिक सही लेबलिंग से उपभोक्ताओं को उत्पाद की वास्तविक प्रकृति की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
किन उत्पादों पर हुई कार्रवाई?
कार्रवाई की जद में जिन प्रमुख उत्पादों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं
- Old Monk के कुछ वेरिएंट
- McDowell’s No.1 Rum
- McDowell’s No.1 Celebration Matured XXX Rum
- Royal Challenge Whisky
- Antiquity Blue Whisky
- Bagpiper Deluxe Whisky
- Old Cask Deluxe XXX Rum
- Central Provinces Whisky
आगे क्या होगा?
FSSAI ने संबंधित कंपनियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। कंपनियों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और उत्पादों की लेबलिंग एवं दावों को नियमानुसार संशोधित करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो आगे भी नियामकीय कार्रवाई की जा सकती है।












