गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

IAS IPS Transfer 2026: राज्य में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS और 2 IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

IAS IPS Transfer 2026: तमिलनाडु सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 3 आईएएस (IAS) और 2 आईपीएस (IPS) अधिकारियों ...

Published

Published

IAS IPS Transfer 2026: तमिलनाडु में प्रशासनिक फेरबदल, 3 IAS और 2 IPS अधिकारियों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

IAS IPS Transfer 2026: तमिलनाडु सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए 3 आईएएस (IAS) और 2 आईपीएस (IPS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। आदेश सोमवार को जारी किए गए और सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

इस फेरबदल में प्रबंध निदेशक, निदेशक और पुलिस के वरिष्ठ पदों पर बदलाव किया गया है।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—

  • एच. कृष्णनुन्नी को पशुपालन एवं पशु चिकित्सा सेवा विभाग, चेन्नई का निदेशक नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक थे।
  • एस.पी. अमृत को स्थानांतरित कर तमिलनाडु मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।
  • शिल्पा प्रभाकर सतीश को तमिलनाडु सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर डॉ. पी. उमानाथ का स्थान लेंगी।

इन तबादला आदेशों पर सरकार की ओर से मुख्य सचिव एम. साई कुमार ने हस्ताक्षर किए हैं।

IAS IPS Transfer 2026
IAS IPS Transfer 2026

2 IPS अधिकारियों को भी मिला नया पदभार

पुलिस विभाग में भी दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।

  • ए. अरुण को तमिलनाडु पुलिस अकादमी, ऊनामचेरी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं निदेशक नियुक्त किया गया है।
  • सी. मगेश्वरी को सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) एवं निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्तमान में वह पुलिस महानिरीक्षक (IG), विशेष जांच प्रकोष्ठ-1 के पद पर कार्यरत हैं।

तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश

सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार संभालना होगा। प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

आने वाले दिनों में संबंधित विभागों में नए अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद प्रशासनिक कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form