गूगल न्यूज़ में हमारे साथ जुड़ें

IAS Transfer 2026: राज्य में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, ट्रेनिंग से लौटते ही मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। फेज-2 ट्रेनिंग से लौटे 2024 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी ...

Published

Published

IAS Transfer 2026: राज्य में 10 IAS अधिकारियों का तबादला, ट्रेनिंग से लौटते ही मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में एक बार फिर बड़ा फेरबदल हुआ है। फेज-2 ट्रेनिंग से लौटे 2024 बैच के 10 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिकारियों को अलग-अलग जिलों के डिप्टी कमिश्नर कार्यालय में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के पद पर नियुक्त किया गया है। इन तबादलों और नई पदस्थापना से संबंधित आदेश मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने 21 अगस्त को जारी किया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

इन IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

आईएएस अधिकारी गुरलीन पठान को डिप्टी कमिश्नर के OSD (अर्बन अफेयर्स) पद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमृतसर डीसी के OSD (अर्बन अफेयर्स) पद पर अभिमन्यु मलिक को नियुक्त किया गया है। शिवांश राठी को अमृतसर डीसी के OSD पद पर जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं हर्षित शर्मा को फेज-2 ट्रेनिंग से लौटने के बाद मोगा डिप्टी कमिश्नर के OSD (शहरी विकास) पद पर नियुक्त किया गया है।

इन अधिकारियों की भी हुई नई पोस्टिंग

जालंधर डिप्टी कमिश्नर के OSD (शहरी विकास) पद पर शिवांश अस्थाना को भेजा गया है। एसएएस नगर लुधियाना डीसी के OSD (अर्बन अफेयर्स) पद पर लिंधिया एल आन को नियुक्त किया गया है। प्रगति रानी को लुधियाना डीसी के OSD (शहरी विकास) पद की जिम्मेदारी मिली है। वहीं होशियारपुर डीसी के OSD (शहरी विकास) पद पर ऑइशी मंडल को नियुक्त किया गया है। पीयूष बुरदक को लुधियाना डिप्टी कमिश्नर के OSD (शहरी विकास) पद पर नियुक्त किया गया है। मुकिलन आर को पटियाला डीसी के OSD (अर्बन अफेयर्स) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

11 अगस्त को भी हुआ था प्रशासनिक फेरबदल

इससे पहले 11 अगस्त को भी पंजाब में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया गया था। वरुण रूजम को परिवहन प्रशासनिक सचिव के साथ स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज के प्रशासनिक सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। साक्षी साहनी को मिशन डायरेक्टर, नेशनल हेल्थ मिशन और नोडल ऑफिसर, एंटी ड्रग कैंपेन के साथ स्पोर्ट्स एंड यूथ सर्विसेज निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

वहीं निकास कुमार को आयुक्त नगर निगम जालंधर से हटाकर अतिरिक्त सचिव, जनरल एडमिनिस्ट्रेशन एंड कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी दी गई थी। संदीप ऋषि को आयुक्त नगर निगम जालंधर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था।

बतौर पत्रकार जुड़िए अनोखी आवाज़ से

Apply Form