दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
प्रदर्शनकारी पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सलमान खान ने छात्रों से की अपील
इसी बीच अभिनेता सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों से आंदोलन समाप्त कर घर लौटने की अपील की।
उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेपर लीक के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
The students are at top priority, educationally n security-wise, so they need not worry and have their parents worried for them. The Honorable Prime Minister has tweeted, and I am sure that he will take strict action against all those people who are responsible for this leak. So… pic.twitter.com/89Ykfs5r4k
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) July 23, 2026
‘पढ़ाई और सुरक्षा दोनों जरूरी’
सलमान खान ने अपने पोस्ट में कहा कि छात्रों की पढ़ाई और सुरक्षा देश की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने छात्रों और उनके अभिभावकों से चिंता न करने की अपील करते हुए भरोसा जताया कि सरकार इस मामले में उचित कदम उठाएगी।
उन्होंने प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा सोनम का भी जिक्र करते हुए आंदोलन आगे न बढ़ाने की अपील की। साथ ही मजाकिया अंदाज में कहा कि जरूरत पड़ने पर वह घर से खाना भी भेज सकते हैं।
सरकार से कार्रवाई की उम्मीद जताई
सलमान खान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार छात्रों के हित में फैसला लेगी और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
उन्होंने पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उम्मीद जताते हुए छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सोशल मीडिया पर चर्चा तेज
सलमान खान की पोस्ट सामने आने के बाद सोशल Media पर इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोगों ने उनकी अपील का समर्थन किया, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे लेकर अलग राय व्यक्त की।
फिलहाल, NEET पेपर लीक को लेकर छात्रों का आंदोलन और इस मुद्दे पर राजनीतिक व सामाजिक प्रतिक्रियाएं जारी हैं।












